फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Caught a young man with a kilo chorus

एक किलो चरस के साथ युवक पकड़ा

Wed, 19 Sep 2018 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 19 Sep 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
Caught a young man with a kilo chorus
पिथौरागढ़ में चरस के साथ पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस, एसओजी और एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने एक युवक को एक किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी ने टीम को 2500 रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


एसपी आरसी राजगुरु के आदेश पर सीओ शेखर चंद्र सुयाल ने पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों को पकड़ने के लिए निर्देशित किया है। बुधवार को टीम को सूचना मिली कि एक युवक चरस लेकर आ रहा है। इस पर टीम ने युवक को खांकर नैनीचोड़ा चौपखिया, वड्डा मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक किलो चरस बरामद हुई।
विज्ञापन


युवक ने अपना नाम किशोर कुमार (28) निवासी ग्राम स्यूवन पोस्ट पीपली, थाना अस्कोट बताया। आरोपी के खिलाफ 8/20 एनडीपीएस एक्ट में जाजरदेवल थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। टीम में एसओजी प्रभारी प्रकाश मेहरा, एसओ जाजरदेवल केसी आर्या, एसआई हेम तिवारी, अनिल मर्तोलिया, मनमोहन भंडारी, कमल मेहरा, लाल सिंह शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed