{"_id":"5c13df09bdec225a1e46498b","slug":"cantor-collision-collapses-electric-pole-demolish-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर की टक्कर से बिजली का पोल टूटा, लाइन ध्वस्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंटर की टक्कर से बिजली का पोल टूटा, लाइन ध्वस्त
Fri, 14 Dec 2018 10:19 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/अमर उजाला, गणाईगंगोली
ब्यूरो/अमर उजाला, गणाईगंगोली
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Fri, 14 Dec 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
गणाईगंगोली के कूना में कैंटर की टक्कर से टूटा पोल
- फोटो : अमर उजाला
गणाईगंगोली के निकट कूना बाजार में कार को पास देते समय कैंटर की चपेट में आकर बिजली का पोल गिर गया। करंट दौड़ते तार सड़क पर आ गिरे। पोल की चपेट में आने से तीन बाइकों को हल्का नुकसान पहुंचा है। लाइन क्षतिग्रस्त होने से कूना क्षेत्र के 60 परिवारों की बिजली गुल हो गई है।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे कूना से बिजली के पोल लदा एक ट्रक गुजर रहा था। इसी दौरान एक कार को पास देते समय सड़क किनारे गड़ा बिजली का पोल कैंटर की चपेट में आ गया और पोल टूटकर एक दुकान के लिंटर में जा गिरा। साथ ही बिजली की लाइन दुकानों और मकानों में लटक गई। गनीमत रही कि करंट दौड़ती लाइन की चपेट में कोई नहीं आया।
विज्ञापन
वहीं, पोल गिरने से कूना क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। बिजली विभाग के लाइनमैन खिलपति पांडे का कहना है कि उन्होंने जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी है। नया पोल लगाकर शनिवार तक बिजली बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
जर्जर था बिजली का पोल
कैंटर की टक्कर से गिरा लोहे का पोल जड़ से बुरी तरह जर्जर हो चुका था। गणाईगंगोली में काफी पोल इसी तरह जर्जर हो चुके हैं, जो कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। लोगों ने ऐसे खराब हो चुके पोलों को हटाने की मांग की है।