{"_id":"c54973e2e9ea372ce8fea8af0a174813","slug":"boys-in-the-river-shed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से घर आ रहा बालक नदी में बहा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल से घर आ रहा बालक नदी में बहा
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
Updated Thu, 02 Jul 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौलजीबी प्राथमिक पाठशाला से घर लौट रहा सात वर्षीय बालक गोरी नदी में बह गया। एसएसबी और पुलिस की टीमें बालक की खोजबीन में जुटी हैं, लेकिन अब तक बालक का पता नहीं चला।
विज्ञापन
जौलजीबी निवासी मोहम्मद अली का पुत्र मोहम्मद यासिद बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहा था। स्कूल से नीचे उतरते समय अचानक यासिद का पैर फिसला और वह नदी में जा गिरा। देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गया। साथ के बच्चों ने यासिद के बहने की सूचना परिजनों को दी। इसके बाद लोगों का हुजूम मौके पर लग गया। यासिद के माता-पिता मदद के लिए चिल्लाने लगे।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही पुलिस और एसएसबी के गोताखोरों ने नदी में बालक की खोजबीन शुरू की। काफी ढूंढखोज के बाद भी बालक का पता नहीं चला था। यासिद कक्षा तीन में पढ़ता है। स्कूल वर्ष 2013 की आपदा से प्रभावित है। स्कूल का आंगन तक नदी में समा गया था। स्कूल में आवागमन की सुविधा अब भी ठीक नहीं है। बच्चे के बहने से जौलजीबी का माहौल गमगीन है।
विज्ञापन