फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Admission was raping minor student

एडमिशन के लिए आई नाबालिग छात्रा से रेप

Tue, 07 Jun 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 07 Jun 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
Admission was raping minor student
नाबालिग छात्रा से रेप - फोटो : अमर उजाला

इंटर पास करने के बाद डिग्री कॉलेज में एडमिशन लेने आई 17 वर्षीय छात्रा से एक युवक ने दुष्कर्म कर दिया। आरोपी डिग्री कॉलेज का छात्र है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है और छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसके बयान भी दर्ज कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार दोनों एक ही इलाके के रहने वाले हैं और दोनों एक दूसरे को जानते हैं।

विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी हिमांशु साह ने बताया कि जिले के एक गांव की इस छात्रा ने इसी साल इंटर पास किया है और वह कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए सोमवार शाम यहां पहुंची। उसे यहां पर उसी के इलाके का युवक कवींद्र सिंह बिष्ट मिल गया। रात में कवींद्र इस छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया और उसके साथ बलात्कार कर दिया। छात्रा ने इसका विरोध किया, लेकिन युवक ने उसे डरा-धमका कर अपनी हवस का शिकार बना दिया। छात्रा ने रात ही में अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रात ही में कवींद्र को दबोच लिया। युवक पिथौरागढ़ कॉलेज में बीए का करता है। सीओ ने बताया कि मेडिकल में छात्रा के साथ रेप की पुष्टि हुई है। युवक के खिलाफ धारा 376, एससी-एसटी एक्ट और पॉस्को एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed