{"_id":"5c153a20bdec2256e3527ee6","slug":"91544895008-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतका के पति और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मृतका के पति और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग के ब्याती गांव में दम घुटने से हुई महिला और उसकी नवजात की मौत के मामले में मायके वालों की तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस ने मृतका के पति और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शनिवार को राजस्व टीम ने दोनों से घटना के संबंध में पूछताछ की।
ब्याती गांव निवासी लक्ष्मण सिंह की पत्नी दीपा देवी ने जिला महिला अस्पताल में ऑपरेशन से एक बच्ची को जन्म दिया था। इसके बाद परिजन उन्हें घर ले गए थे। नामकरण की तैयारी चल रही थी। इसी बीच 9वें दिन बुधवार को दोनों घर के भीतर मृत मिले। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने पर राजस्व पुलिस ने महिला और उसके नवजात के शवों का पोस्टमार्टम कराया था। इसमें दम घुटने से दोनों की मौत होने की पुष्टि हुई। इस मामले में दीपा के भाई गंगोलीहाट के डूनी निवासी प्रकाश सिंह ने बहन के ससुरालियों के खिलाफ राजस्व पुलिस में तहरीर दी थी।
तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस ने मृतका के पति लक्ष्मण सिंह और माता के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शनिवार को नायब तहसीलदार पूरन गिरी, रजिस्टार कानूनगो दीपक कुमार, विवेचक राजस्व उपनिरीक्षक महिमा भट्ट, राजस्व कर्मी कविता और आशा ने मौके पर जाकर दोनों से पूछताछ की। फिलहाल इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।