फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   नायक नारायण सिंह का शव आज लाया जाएगा बरम

नायक नारायण सिंह का शव आज लाया जाएगा बरम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
नायक नारायण सिंह का शव आज लाया जाएगा बरम
पिथौरागढ़। नेपाल की मकालू चोटी पर पर्वतारोहण के दौरान बर्फ में दबने से मृत कुमाऊं स्काउट के जवान नारायण सिंह का पार्थिव शरीर रविवार को पैतृक गांव बरम लाया जाएगा। उनके निधन की खबर मिलने से पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है।
विज्ञापन


बरम के कनार गांव निवासी नारायण सिंह पुत्र वीर सिंह (35)वर्ष कुमाऊं स्काउट में नायक के पद पर तैनात थे। पर्वतारोहण अभियान के दौरान नेपाल में स्थित दुनियां की पांचवीं सबसे ऊंची मकालू चोटी (8485) मीटर में चढ़ाई के बाद नीचे उतरते समय बृहस्पतिवार रात बर्फ में दबने से उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


इस दुखद घटना के बाद से पूरे बरम क्षेत्र में शोक छाया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। शनिवार को सैकड़ों लोगों ने जवान के परिजनों को ढाढ़स बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed