{"_id":"5bf59460bdec2269945cb1bd","slug":"81542820960-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में चीरा जा रहा है रामगंगा का सीना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रात में चीरा जा रहा है रामगंगा का सीना
Updated Wed, 21 Nov 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाचनी/मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। सीमांत जिले में रात में नदियों का सीना चीर कर अवैध खनन हो रहा है। इससे सरकार को राजस्व की हानि हो रही है। अवैध खनन की निगरानी के लिए बनाई गई टीमें सक्रिय नहीं हैं। एसडीएम मुनस्यारी ने राजस्व विभाग और पुलिस को फटकारते हुए अवैध खनन रोकने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
मंगलवार रात राजस्व विभाग की टीम ने भैंसखाल में रामगंगा का निरीक्षण किया। राजस्व निरीक्षक दामोदर भट्ट ने टिप्पर (यूके 05 सीए-0955) के चालक को अवैध खनन करते पाया। इस पर वह टिप्पर को पटवारी चौकी ले आए। उन्होंने मामले की सूचना एसडीएम मुनस्यारी केएन गोस्वामी को दी। रात में ही एसडीएम भैंसखाल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने बुधवार को खनन अधिकारी प्रदीप कुमार को भी मौके पर बुला लिया। टीम ने रामगंगा तल पर बनाए गए गड्ढों की नाप कर चोरी का पता लगाया।
पता चला कि 960 मीट्रिक टन रेत की निकासी अवैध रूप से की गई है। एसडीएम ने कहा कि रेत भंडारण स्वामी के खिलाफ पेनाल्टी लगाई जाएगी। अवैध खनन पर निगरानी के लिए लगाया गया सीसीटीवी भी नियमित रूप से काम नहीं कर रहा था। इस पर उन्होंने फटकारते हुए दो और कैमरे लगाने के निर्देश दिए। कहा कि एक कैमरा नदी की तरफ लगाया जाए। उन्होंने नाचनी थाने के एसआई मनोज कुमार को भी रामगंगा का लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
टीम के नहीं मिल रहे सकारात्मक परिणाम
नाचनी। एसडीएम केएन गोस्वामी रामगंगा से लगातार हो रहे अवैध खनन की शिकायत से काफी नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि फल्याटी, नाचनी, भुजगढ़ गाड़, महरगाड़ में लगातार शिकायतें मिल रही हैं। कहा कि अवैध खनन रोकने के लिए नाचनी एसओ, राजस्व निरीक्षक, वन दरोगा की संयुक्त टीम का गठन किया गया है, लेकिन इसके सकारात्मक परिणाम नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने टीम को लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
अवैध खनन में टिप्पर सीज
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। एसपी रामचंद्र राजगुरु के निर्देश पर सक्रिय हुई पुलिस ने अवैध खनन सामग्री के साथ एक टिप्पर सीज किया है। थाना प्रभारी संजय पूनिया ने बताया कि एसएसबी मोड़ के पास खनन सामग्री लेकर आ रहे एक टिप्पर के कागजों की जांच की गई। वाहन चालक के पास खनन सामग्री का रवन्ना न होने पर टिप्पर को सीज कर दिया गया। थाना प्रभारी संजय पूनिया ने कहा कि खनन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।