{"_id":"5b4cd5674f1c1b51748b53fe","slug":"81531762023-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने जाली नोट मिलने पर आरबीआइ ने दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुराने जाली नोट मिलने पर आरबीआइ ने दर्ज कराया मुकदमा
Updated Mon, 16 Jul 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। नोट बंदी के समय पांच सौ और एक हजार रुपये के जाली नोट जमा होने के मामले में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरबीआई की ओर से रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पिथौरागढ़ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
आठ नवंबर 2016 को पांच सौ और एक हजार रुपये के पुराने नोट बंद होने के बाद लोगों ने बैंकों में रुपये जमा कराए थे। यह रकम बैंक शाखाओं से आरबीआई को भेजी गई थी। आरबीआई के अनुसार पिथौरागढ़ एसबीआई से भेजी गई पुराने नोटों की खेप में आरबीआई को पांच सौ के 19 और एक हजार रुपये के 20 जाली नोट मिले।
आरबीआई कानपुर के प्रबंधक सत्य प्रकाश की रिपोर्ट पर पिथौरागढ़ पुलिस ने बैंक में नकली नोट जमा करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।