{"_id":"5afb15b54f1c1bd1408b57e1","slug":"81526404533-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग ने नदी में छलांग लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग ने नदी में छलांग लगाई
Updated Tue, 15 May 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। एक बुजुर्ग ने गोरी नदी में छलांग लगा दी। पुलिस और परिजन बुजुर्ग की खोजबीन में जुटे हैं, लेकिन अब तक पता नहीं चल सका है।
मंगलवार सुबह 10 बजे एक बुजुर्ग ने भदेली के पास नदी में छलांग लगा दी। इससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद राजस्व और नियमित पुलिस ने नदी में खोजबीन शुरू कर दी। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने भी पुलिस के साथ भदेली से बंगापानी तक नदी के किनारे-किनारे खोजबीन की।
इस दौरान पुलिस को भदेली के पास बुजुर्ग के उतारे गए पकड़े मिले। बुजुर्ग की पहचान देवराम (84) पुत्र तिलराम निवासी मल्ला घोरपट्टा के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि देव सिंह सुबह जल्दी घर से निकल गए थे। इसके बाद उनके नदी में कूदने की जानकारी मिली। हालांकि, घटना की वजह साफ नहीं हो पाई है। प्रभारी थानाध्यक्ष अरुण राणा और कानूनगो कमल उपाध्याय ने बताया कि बुजुर्ग की खोजबीन जारी है।