फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ईंट के नीचे शराब का जखीर, 222 पेटियां बरामद

ईंट के नीचे शराब का जखीर, 222 पेटियां बरामद

Sun, 13 May 2018 10:48 PM IST
Updated Sun, 13 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
ईंट के नीचे शराब का जखीर, 222 पेटियां बरामद
पिथौरागढ़। रुद्रपुर से एक ट्रक में ईंट के नीचे छुपाकर लाए जा रहे शराब का जखीरा बरामद हुआ है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शहर से करीब चार किमी दूर ऐंचोली बैरियर में ट्रक की तलाशी लेकर इस अवैध शराब को बरामद किया। ट्रक के चालक सहित दो लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि शनिवार शाम रुद्रपुर से यहां आ रहे ट्रक (यूके 04सीए-2907) की ऐंचोली बैरियर में पुलिस एवं एसओजी की टीम ने तलाशी ली। तलाशी में ट्रक से दिल्ली निर्मित 222 पेटियां (2664 बोतलें) अंग्रेजी रोमियो व्हीसकी बरामद हुईं। पुलिस ने वाहन चालक उमाशंकर प्रताप सिंह निवासी वार्ड नंबर एक ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर और हरजिंदर सिंह उर्फ राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम महराया लालपुर थाना किच्छा ऊधमसिंह नगर के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


यह शराब कहां से आई और कहां जानी थी, पुलिस इसकी पड़ताल में जुटी है। एसओजी प्रभारी प्रकाश सिंह मेहरा और ऐंचोली चौकी प्रभारी किशोर पंत के नेतृत्व में मारे गए छापे में अनिल मर्तोलिया, मनमोहन भंडारी, अशोक सिंह, मनीष कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed