फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   घाट चौकी पुलिस ने अवैध रेता ले जा रहे तीन डंपर सीज किए

घाट चौकी पुलिस ने अवैध रेता ले जा रहे तीन डंपर सीज किए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
घाट चौकी पुलिस ने अवैध रेता ले जा रहे तीन डंपर सीज किए
पिथौरागढ़। घाट चौकी पुलिस ने अवैध रूप से रेत ले जा रहे तीन टिप्पर और एक कैंटर को सीज कर दिया। वाहन चालकों के खिलाफ 4/21 खनन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इसके बाद में निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को घाट चौकी पुलिस ने चौकी प्रभारी पवन जोशी के नेतृत्व में राड़ी-खूंटी से पिथौरागढ़ की ओर आने वाले वाहनों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान तीन टिप्पर और एक कैंटर रेत लाते मिले।
विज्ञापन


इन वाहनों के चालक खनन सामग्री से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। इस पर पुलिस ने चारों वाहनों को सीज कर चालक दिनेश सिंह, मदन सिंह, पूरन सिंह, दरबान सिंह के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत कार्रवाई की। बाद में चारों को निजी मुचलके में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेत जब्त करने वाली टीम में कांस्टेबल जगत सिंह अधिकारी, अनंत प्रसाद, लक्ष्मण सिंह शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध अभियान जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed