{"_id":"5c153a49bdec2255cd11c45b","slug":"71544895049-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों की गिरफ्तारी को पुलिस ने चलाया अभियान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरों की गिरफ्तारी को पुलिस ने चलाया अभियान
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला तहसील के उमचिया गांव में हुई लूट का अब तक खुलासा नहीं हुआ है। लूट में शामिल संदिग्धों की धरपकड़ के लिए पुलिस द्वारा आसपास के गांवों सहित नेपाल सीमा से लगे इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है।
लगभग आधा दर्जन लुटेरों ने बुधवार रात धारचूला के उमचिया गांव के तीजम तोक में शांति देवी के घर में घुसकर गहने और नकदी लूट ली थी। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट कर लुटेरे भाग गए। लुटेरों ने इस घटना को अंजाम देने से पहले अन्य घरों के बाहर से दरवाजों में कुंडी लगा दी थी।
शुक्रवार को शांति देवी ने धारचूला पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस मामले में धारचूला के थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार के सदस्यों के साथ ही ग्रामीणों से वार्ता की। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी ने बताया कि लूट में शामिल संदिग्धों की तीजम, सोबला, छिरकिला, कंज्योति, पांगला सहित नेपाल सीमा से सटे इलाकों में खोजबीन की जा रही है। आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।