{"_id":"5b940a08867a557f5878848e","slug":"71536428552-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय जुलूस के दौरान करंट लगने से बच्चा झुलसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विजय जुलूस के दौरान करंट लगने से बच्चा झुलसा
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। छात्रसंघ चुनाव के दौरान अपटेक तिराहे पर निकले विजय जुलूस को देखने छत पर गया एक बच्चा करंट लगने से बुरी तरह से झुलस गया। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाई। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
शनिवार शाम छात्रसंघ के विजयी प्रत्याशियों का अपटेक तिराहे तक विजय जुलूस निकला। इस जुलूस को देखने 10 वर्षीय गौरव पुत्र प्रकाश छत पर चढ़ गया। इसी दौरान वह छत के पास से गुजर रही हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। हाई वोल्टेज तारों से हाथ छूते ही उसके कपड़ों में आग लग गई।
सामने मकान में मौजूद कुछ महिलाओं ने गौरव को जलता देख शोर मचाया। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों एवं पुलिस कर्मियों ने छत पर पहुंचकर गौरव के ऊपर कंबल डाला और आग बुझाई। गौरव का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।