{"_id":"5aa96e5e4f1c1bc0758b5825","slug":"61521053278-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में मिला लापता फौजी का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाई में मिला लापता फौजी का शव
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाई
अस्कोट/पिथौरागढ़। तीन दिन से लापता चल रहे पूर्व फौजी का शव 50 मीटर गहरी खाई में मिला। वह खटीमा से वापस घर लौट रहा था। उसके शरीर पर चोटों के निशान हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
बुधवार को दयौड़ा और पिपली के बीच लोगों को खाई में एक शव दिखा। ग्रामीण रोशन सिंह ने इसकी सूचना सिलौनी पुलिस चौकी को दी। सूचना पर एसओ आसिफ खान, एसआइ हरीश राम दलबल समेत मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। शव दो-तीन दिन पुराना लग रहा है। शव की शिनाख्त दयौड़ा निवासी 45 वर्षीय पूर्व फौजी गांधीराम पुत्र शेरराम के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव पिथौरागढ़ भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि गांधीराम ने खटीमा में जमीन खरीदी थी। तीन दिन पूर्व खटीमा से अपने गांव को वापस लौटे, लेकिन घर नहीं पहुंचे। तब से उनकी तलाश की जा रही थी। एसओ आसिफ खान ने बताया कि पोस्टमार्टम के बार मौत के कारणों का पता चल पाएगा।