फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पुलिस ने कैंटर से पांच लाख की नकदी जब्त की-हल्द्वानी

पुलिस ने कैंटर से पांच लाख की नकदी जब्त की-हल्द्वानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने कैंटर से पांच लाख की नकदी जब्त की-हल्द्वानी
हल्द्वानी। चुनाव में धनबल का दुरुपयोग रोकने के लिए की जा रही चेकिंग के दौरान मंडल के विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने करीब 32.40 लाख रुपये की नकदी बरामद की। इसमें से रुद्रपुर में एक व्यापारी से बरामद ढाई लाख रुपये की नकदी रकम के स्रोत दिखाने पर व्यापारी को लौटा दी गई।
विज्ञापन

हल्द्वानी में स्टैटिक्स टीम ने चेकिंग के दौरान काठगोदाम से 1.12 लाख रुपये की नकदी पकड़ी। रुपये ले जा रहा व्यक्ति चांदमारी निवासी पारुल भाटिया रुपये से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। टीम ने बरामद रुपये को सीज कर पुलिस को सौंप दिया है। अल्मोड़ा में फ्लाइंग स्क्वॉयड की टीम ने चेकिंग के दौरान जैंती के पास एक जायलो कार से 20 लाख कैश पकड़ा। कार में सवार चालक समेत दो तीन लोगों से आईडी और अन्य जानकारी लेकर उन्हें फिलहाल छोड़ दिया गया है जबकि कार को सीज करने की कार्रवाई की जा रही है। पिथौरागढ़ में मंगलवार को जाजरदेवल थाने के पास पुलिस ने धारचूला से पिथौरागढ़ आ रहे कैंटर की चेकिंग की। वाहन के डैश बोर्ड से पांच लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। यह नगदी हल्द्वानी में एक व्यक्ति को दी जानी थी। पुलिस ने जब्त नकदी को फ्लाइंग स्क्वॉयड मजिस्ट्रेट दिनेश जोशी को सौंप दिया। वाहन का चालान किया गया और हिरासत में लिए गए चालक को निजी मुचलके पर छोड़ा गया। वहीं बेड़ीनाग के शेराघाट बैरियर के पास एक कार की तलाशी के दौरान 3.77 लाख रुपये मिले। पुलिस के अनुसार कार सवार पिथौरागढ़ निवासी व्यापारी सचिन है। उससे कैश के संबंध में पूछताछ की जा रही है। रुद्रपुर में मेडीसिटी अस्पताल के पास एक कार की तलाशी में कार सवार व्यापारी के पास से दो लाख 51 हजार रुपये बरामद हुए। दोपहर बाद व्यापारी ने रकम के ठोस सबूत दिखाए तो पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर व्यापारी को रकम वापस कर दी।
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान कुमाऊं में 32 लाख कैश पकड़ा गया
अल्मोड़ा में कार से 20 लाख, पिथौरागढ़ में कैंटर से पांच लाख बरामद
बेड़ीनाग में कार से 3.77 लाख, हल्द्वानी में 1.12 लाख की नकदी पकड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed