फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   मुफ्त में अंडे नहीं देने पर नशेड़ी युवकों ने चाकू लहराया

मुफ्त में अंडे नहीं देने पर नशेड़ी युवकों ने चाकू लहराया

Sat, 20 Oct 2018 11:30 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
मुफ्त में अंडे नहीं देने पर नशेड़ी युवकों ने चाकू लहराया
पिथौरागढ़। देवसिंह मैदान के पास मुफ्त में अंडे नहीं देने पर शराब के नशे में धुत युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। बचाव में अंडे बेचने वाले व्यापारी की उंगली कट गई। व्यापारी और उसकी पत्नी के शोर मचाने पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवक फरार हो गए। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन


शनिवार को दिन में दो बजे देव सिंह मैदान के पास ठेला लगाकर अंडे बेचने वाले अंबा साह की दुकान में दो युवक आए। नशे में धुत युवक मुफ्त में अंडे मांगने लगे। नहीं देने पर युवकों ने अंबा साह और उनकी पत्नी भागीरथी देवी से गालीगलौज करनी शुरू कर दी। इसी बीच एक युवक चाकू निकालकर लहराने लगा। बचाव में अंबा साह की उंगली कट गई। सूचना मिलते ही सिल्थाम चौकी से हेम मेहरा के नेतृत्व में पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस को आता देख आरोपी युवक फरार हो गए। पुलिस ने काफी दूर तक उनका पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आए। दिनदहाड़े हुई इस तरह की वारदात से नगर के फड़ एवं ठेली लगाने वाले व्यापारी भयभीत हैं। कोतवाल ध्यान सिंह ने बताया कि युवकों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed