फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Fri, 14 Dec 2018 10:49 PM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी के सुरिंग गांव निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव खाई में पड़ा मिला। उसके गले में गहरा कटा हुआ घाव था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पुलिस को जानकारी मिली कि सुरिंग गांव निवासी 54 वर्षीय हिरमा देवी पत्नी स्व.मंगल सिंह बुधवार रात खाई में गिर गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को खाई से निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। महिला का गला काफी गहराई तक कटा हुआ था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मुनस्यारी के थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि महिला का शव खाई में पड़ा मिला। उसका गला काफी गहरा कटा था।
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। उसके दो बेटे हैं। फिलहाल इस मामले में कोई तहरीर अब तक नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इधर, मृतका का गला कटा होने से क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed