फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   धारचूला में घर में घुसकर महिला से लूटपाट

धारचूला में घर में घुसकर महिला से लूटपाट

Fri, 14 Dec 2018 10:49 PM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
धारचूला में घर में घुसकर महिला से लूटपाट
धारचूला (पिथौरागढ़)। सीमांत धारचूला तहसील के उमचिया गांव में बदमाश घर में घुसकर महिला से गहने और 1.5 लाख रुपये की नकदी लूट ले गए। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और मारपीट भी की। लूटपाट करने से पहले उन्होंने पड़ोस के आठ घरों में बाहर से कुंडी लगा दी थी। महिला की तहरीर पर धारचूला कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्रामीण क्षेत्र में हुई लूट की इस वारदात से सीमांत में डर का माहौल है।
विज्ञापन


बुधवार की रात लगभग 11 बजे आधा दर्जन बदमाश तहसील मुख्यालय से 60 किमी दूर ग्राम पंचायत उमचिया के तीजम तोक में शांति देवी पत्नी सुंदर सिंह के घर में घुस गए और अभद्र व्यवहार करने लगे। इसके बाद डेढ़ तोला सोने के जेवरात, मंगलसूत्र और 1.5 लाख रुपये की नकदी लूट ले। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला के साथ मारपीट भी की। महिला ने बकरियां बेचकर डेढ़ लाख की नकदी जुटाई थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को शांति देवी ने धारचूला पहुंचकर पुलिस को तहरीर सौंपी। उसने तहरीर में बताया कि बदमाशों ने पड़ोस के आठ घरों के दरवाजों पर बाहर से कुंडी लगाने के बाद उसके घर लूटपाट की। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी, सब इंस्पेक्टर नरेंद्र अधिकारी, दो कांस्टेबल दरबान सिंह और सुरेंद्र सिंह की टीम जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed