{"_id":"5cdc4c75bdec22070518cdb0","slug":"201557941365-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान पर बिजली गिरने से एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मकान पर बिजली गिरने से एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। बलुवाकोट क्षेत्र के गटकुना गांव में मंगलवार शाम मकान पर बिजली गिरने से ग्रामीण की मौत हो गई।
मंगलवार को मौसम खराब था। देर शाम जब गटकुना निवासी कल्याण सिंह बोरा (47) पुत्र पदम सिंह अपने पाथर वाले मकान में सोए हुए थे। कल्याण सिंह के परिजन दूसरे मकान में सोए थे। इस दौरान उसके मकान पर बिजली गिर गई।
बिजली गिरने की आवाज सुनकर गांव के लोग जब मौके पर पहुंचे तो कल्याण सिंह की मौत हो चुकी थी, उसका पूरा शरीर झुलसकर काला पड़ गया था। थानाध्यक्ष तारा सिंह राणा ने बताया कि बलुवाकोट में संचार नेटवर्क में खराबी के कारण गांव के लोगों ने रात 10 बजे घटना की जानकारी दी। बुधवार सुबह पुलिस की टीम और पटवारी सुरेंद्र सिंह धामी मौके पर पहुंचे। पंचनामे के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
ग्राम प्रधान वंशीराम ने कहा कि कल्याण सिंह के तीन बेटे हैं। प्रधान ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। पटवारी सुरेंद्र सिंह धामी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की कार्रवाई की जाएगी।