{"_id":"5a661f274f1c1ba2268b5de0","slug":"201516642087-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्थिंग में अवैध रूप से लगाया गया स्टोन क्रशर सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उर्थिंग में अवैध रूप से लगाया गया स्टोन क्रशर सीज
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
स्टोन क्रशर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला के उर्थिंग में सड़क निर्माण का काम कर रही अनुपम कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा अवैध रूप से लगाए गए स्टोन क्रशर को एसडीएम राजकुमार पांडे के नेतृत्व में गई टीम ने सील कर दिया।
अवैध रूप से स्टोन क्रशर लगाने की सूचना पर सोमवार को तहसीलदार डॉ. ललित मोहन तिवारी, राजस्व टीम के साथ धारचूला से 40 किमी दूर दारमा घाटी के उर्थिंग पहुंचे एसडीएम ने कंपनी के लोगों से स्टोन क्रशर की स्वीकृति, जमीन के कागजात मांगे। कंपनी के लोग स्वीकृति, जमीन के कोई कागजात नहीं दिखा पाए। एसडीएम के आदेश पर राजस्व दल ने स्टोन क्रशर को सील कर दिया। एसडीएम ने स्टोन क्रशर को अवैध बताते हुए कहा कि इस तरह की मनमानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने सड़क निर्माण का काम कर रही कंपनी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की बात कही है। प्रशासन को अवैध रूप से क्रशर लगाने की सूचना ग्रामीणों की ओर से दी गई थी। बताया था कि स्टोन क्रशर से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। वातावरण दूषित हो रहा है। प्रशासन की तत्परता की ग्रामीणों ने सराहना की है। स्टोन क्रशर सील करने से कंपनी के लोगों में हड़कंप मचा रहा।
एसडीएम के नेतृत्व में 40 किमी की दूर पहुंची राजस्व टीम
सड़क निर्माण का काम कर रही कंपनी ने क्रशर लगाया है