फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   नहाते समय काली नदी में बहा नेपाल निवासी छात्र

नहाते समय काली नदी में बहा नेपाल निवासी छात्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
नहाते समय काली नदी में बहा नेपाल निवासी छात्र
जौलजीबी(पिथौरागढ़)। काली नदी में नहाते समय नेपाल के खेतार गांव निवासी दो किशोर बह गए। इनमें से एक को बचा लिया गया। काफी ढूंढखोज के बाद भी भूपाल का कोई पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन


जौलजीबी से सटे नेपाल के खेतार गांव में शादी थी। इसी समारोह में शामिल नवीं कक्षा में पढ़ने वाला भूपाल चंद और दीपेश अन्य साथियों के साथ नहाने के लिए काली नदी में आए। नहाते समय भूपाल चंद और दीपेश नदी में बह गए। शोर सुनकर अन्य साथी मदद के लिए आए।
विज्ञापन


उन्होंने दीपेश को नदी से बाहर निकाल लिया, जबकि भूपाल तेज बहाव में बह गया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने लापता भूपाल को काफी दूर तक ढूंढ़ा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। भूपाल के नदी में बह जाने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। उधर, मुनस्यारी के गोरी नदी में बही महिला का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया। सेरासुराईधार निवासी महिला तारा देवी के परिजन मंगलवार को भी ढूंढ़खोज में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed