फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   अवैध खनन सामग्री ला रहे पांच वाहन सीज

अवैध खनन सामग्री ला रहे पांच वाहन सीज

Wed, 14 Nov 2018 10:35 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
अवैध खनन सामग्री ला रहे पांच वाहन सीज
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। खान विभाग ने अवैध खनन के आरोप में पांच वाहनों को सीज किया है। इन वाहनों को झूलाघाट पुलिस के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन


खान विभाग को झूलाघाट के कानड़ी गांव में खच्चरों और वाहनों से अवैध खनन करने की शिकायत मिली। खान अधिकारी प्रदीप कुमार ने टीम का गठन कर मंगलवार देर शाम मूनाकोट के पास आवाजाही कर रहे वाहनों की चेकिंग की। खान अधिकारी ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर खनन सामग्री लेकर आ रहे वाहनों को रोका।


पुलिस को देखकर चालक वाहनों को छोड़कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद अवैध खनन सामग्री से भरे पांचों वाहनों को झूलाघाट थाने में ले जाया गया। टीम में प्रभारी तहसीलदार प्रेम सिंह धामी, जीवन वर्मा, राजेंद्र सिंह बथ्याल, विनोद भट्ट, देव सिंह, मनोज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed