फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पांछू में मिले युवक के खिलाफ एफआईआर होगी

पांछू में मिले युवक के खिलाफ एफआईआर होगी

Sat, 31 Mar 2018 10:56 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
पांछू में मिले युवक के खिलाफ एफआईआर होगी
पिथौरागढ़। प्रतिबंधित उच्च हिमालयी क्षेत्र मिलम के पास पांछू में मिले संदिग्ध युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। डीएम ने मुनस्यारी के एसडीएम को राजस्व पुलिस में मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। राजस्व पुलिस की एफआईआर के बाद मामले की नियमित पुलिस से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


छह मार्च को उच्च हिमालयी क्षेत्र मिलम के पांछू गांव के पास गश्त के दौरान आईटीबीपी ने एक युवक को पकड़ा था। पकड़ा गया युवक सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए बिना अनुमति सीमा पर स्थित इतनी ऊंचाई वाले इलाके तक पहुंच गया था। नौ मार्च को इस युवक को सेना के विमान से पिथौरागढ़ लाया गया। हालत खराब देखकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


इस बीच पुलिस, प्रशासन और खुफिया एजेंसियों ने युवक से पूछताछ की थी। तब से घायल युवक पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती है। गैंगरीन के शिकार इस युवक की शल्य क्रिया करनी पड़ी। अब हालत में सुधार है। युवक लल्लू पुत्र नर्मदा मध्य प्रदेश के रीवा के किरोटा गांव का रहने वाला है। हालत खराब होने के कारण पुलिस प्रशासन ने अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब प्रशासन ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने का फैसला किया है। मामला नियमित पुलिस के पास जाने पर पुलिस संदिग्ध युवक के यहां आने के मकसद, गतिविधियों का पता लगाएगी। संदिग्ध पर बिना अनुमति भारत-चीन सीमा पर स्थित प्रतिबंधित क्षेत्र में आवाजाही का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed