फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   हत्या या दुर्घटना का शिकार हुआ अज्ञात युवक

हत्या या दुर्घटना का शिकार हुआ अज्ञात युवक

Sat, 31 Mar 2018 10:44 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
हत्या या दुर्घटना का शिकार हुआ अज्ञात युवक
पिथौरागढ़। उच्च हिमालयी क्षेत्र में मिले अज्ञात शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सिर पर चोट लगने से होना बताया गया है। शिनाख्त न होने के चलते पुुलिस ने लावारिस में शव का अंतिम संस्कार करा दिया। साथ ही मृतक का डीएनए नमूना सुरक्षित रख लिया गया है। अब ऐसे में सवाल उठता है कि युवक की मौत सिर पर चोट लगने की वजह से हुई या फिर दुर्घटना का शिकार होने से। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शनिवार को मुनस्यारी से राजस्व पुलिस अज्ञात युवक का शव लेकर मुख्यालय पहुंची। यहां शव का पोस्टमार्टम कराया गया। युवक के सिर पर चोट के निशान मिले। शव तीन हफ्ते से ज्यादा पुराना था और सड़ने लगा था। युवक की उम्र 40 से 45 वर्ष की है। माना जा रहा है कि सिर की चोट से उसकी मौत हुई थी। शिनाख्त न होने के बाद शव का डीएनए नमूना सुरक्षित रख लिया गया है। बाद में इसे जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन


इधर, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने स्थानीय घाट पर मृतक का अंतिम संस्कार करा दिया। सिर पर लगी चोट साफ तौर पर हत्या या फिर किसी दुर्घटना की ओर इशारा कर रही है। वहीं, नो मेंस लैंड में बाहरी युवक का संदिग्ध हाल में शव मिलने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। राजस्व पुलिस शव की शिनाख्त की कोशिश में जुटी है। बता दें कि बुधवार को मुनस्यारी के आखिरी गांव लैंगा से चार किमी दूर उच्च हिमालयी क्षेत्र के जंगल में अज्ञात का शव मिला था। शव जंगल के बीच एक गुफा के पास पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर शव की शिनाख्त का कोई दस्तावेज नहीं मिला। शव के ऊपरी हिस्से पर कपड़े और पैरों में जूते या चप्पल तक नहीं थे। इससे पखवाड़े भर पहले कुल्थम के ग्रामीणों ने उक्त युवक को क्षेत्र में घूमते हुए देखा था। वह स्थानीय भाषा नहीं समझ पा रहा था। स्थानीय लोग भी उसकी बोली नहीं समझ पाए। इस मामले में मुनस्यारी एसडीएम वैभव गुप्ता का कहना है कि राजस्व पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed