फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   मेले में भगदड़ मचने से एक व्यक्ति की मौत

मेले में भगदड़ मचने से एक व्यक्ति की मौत

Wed, 14 Nov 2018 10:35 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
मेले में भगदड़ मचने से एक व्यक्ति की मौत
बैतड़ी(नेपाल)। नेपाल के बैतड़ी जिले में मेले के दौरान हुई भगदड़ में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को बैतड़ी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


बैतड़ी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यहां के रतेड़ी स्थित भूमिराज मंदिर में मेला चल रहा है। मेला स्थल से पांच सौ मीटर की दूरी पर दर्जनों लोग जुआ और ताश खेलने की सूचना पुलिस को मिली। बैतड़ी प्रहरी ने उस क्षेत्र में छापा मारने के दौरान हुई भगदड़ में सिगास गांव पालिका वार्ड नंबर चार विरे चुनारा (20) की पहाड़ी से नीचे गिरकर मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


सिगास प्रहरी चौकी ने क्षेत्र के मेला स्थल पर किसी भी तरीके का जुआ खेलना वर्जित किया था। बैतड़ी के प्रहरी प्रवक्ता कांति राज जोशी ने बताया भगदड़ के दौरान तीन लोग घायल हो गए हैं जिनको बैतड़ी जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed