फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   नेपाल में बस खाई में गिरी, पांच की मौत

नेपाल में बस खाई में गिरी, पांच की मौत

Sun, 13 May 2018 10:48 PM IST
Updated Sun, 13 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
नेपाल में बस खाई में गिरी, पांच की मौत
महेंद्रनगर (नेपाल)। महेंद्रनगर से प्यूठान जा रही यात्रियों की बस वड्डा के पास असंतुलित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन


प्यूठान प्रहरी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार पूर्वाह्न यात्रियों से भरी एक बस वड्डा के पास खाई में गिर गई। हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक यात्री ने अस्पताल में दम तोड़ा। वहीं, सभी 20 घायलों को कोहलपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद पोखरेल ने बताया कि मृतकों में गोमुख के हीरा टम्टा, हरि मल, प्यूठान की सविता शर्मा, कंचनपुर जिले के कृष्णपुर नगर पालिका वार्ड नंबर दो की सरिता चंद और कैलाली जिले के वार्ड नंबर एक के वीरू चौधरी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैलाली में बाइक सवार की मौत
महेंद्रनगर (नेपाल)। कैलाली जिले में ट्रैक्टर और मोटर साइकिल की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत हो गई। टीकापुर नगर पालिका वार्ड नंबर छह के वेलूवा चौराहे के पास सत्तीत से टीकापुर जा रहा ट्रैक्टर ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार चेतराम चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर को जब्त कर ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed