फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   कलयुगी बेटे का मां को डंडे से पीटने का वीडीयो वायरल

कलयुगी बेटे का मां को डंडे से पीटने का वीडीयो वायरल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
कलयुगी बेटे का मां को डंडे से पीटने का वीडीयो वायरल
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। मूनाकोट ब्लॉक के दौबांस गांव में एक व्यक्ति ने अपनी मां की डंडे से बुरी तरह पीटकर अधमरा कर दिया। सोशल मीडिया पर बूढ़ी मां को पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की टीम गांव के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन


सोमवार को व्हाट्सएप पर वायरल हुए वीडियो में एक युवक अपनी बूढ़ी मां को डंडे से पीटता दिख रहा है। वायरल हुए तीन वीडियो में मां बेटे से उसे नहीं मारने की विनती करती रही, पर बेटे ने डंडे बरसाना बंद नहीं किया। इसके बाद बंद कमरे में भी वह मां को पीटता दिख रहा है, जिसमें बूढ़ी मां की चीखें सुनाई दे रहीं हैं। बेटा काम नहीं करने पर मां को खाना न देने की धमकी और गालियां भी दे रहा है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया।
विज्ञापन


झूलाघाट के थाना प्रभारी महेश चंद्र ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में इस वीडियो के दो माह पुराना होने की बात पता चली है। वीडियो की सच्चाई का पता लगाने के लिए एसआई कंचन कुमार पड़लिया के नेतृत्व में एक टीम दौबांस भेजी गई है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच के बाद ही मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed