{"_id":"5c66f40cbdec224e4507f2ae","slug":"151550251020-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल पहुंचते ही छात्र ने फिर किया शिक्षक पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल पहुंचते ही छात्र ने फिर किया शिक्षक पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाचनी (पिथौरागढ़)। राजकीय इंटर कॉलेज डोर में बाल काटने की सलाह देने पर शिक्षक की स्कूटी तोड़ने वाले छात्र ने दूसरे दिन भी स्कूल पहुंचते ही शिक्षक पर हमला किया। शिक्षक ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।
मुनस्यारी ब्लाक के राइंका डोर में कार्यरत शिक्षक तनय द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को नवीं कक्षा के एक छात्र को लंबे बालों को काटने और साफ सुथरा बनकर स्कूल आने की सलाह दी थी। इससे नाराज छात्र ने शिक्षक की स्कूटी में तोड़फोड़ की दी। प्रधानाचार्य और शिकायत पर स्कूल पहुंची पुलिस ने भी छात्र को सख्त चेतावनी दी थी। इस घटना के दूसरे दिन ही शुक्रवार को विद्यालय पहुंचे छात्र ने फिर से शिक्षक पर हमला कर दिया।
इस दौरान छात्र ने शिक्षक को जान से मारने की धमकी दी। बमुश्किल छात्रों और शिक्षकों ने हमलावर छात्र को रोका। इस घटना से भयभीत शिक्षक ने पुलिस को तहरीर सौंपते हुए सुरक्षा की मांग की है। शिक्षक का कहना है कि बृहस्पतिवार रात उनके मकान में पत्थर फेंके गए। इस घटना से वह स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। शिक्षक ने कहा है कि यदि उन्हें सुरक्षा प्रदान नहीं की गई तो विद्यालय आने में असमर्थ हो जाएंगे।
विज्ञापन
कार्रवाई नहीं होने से राजकीय शिक्षक संघ में आक्रोश
पिथौरागढ़। राजकीय इंटर कालेज डोर में शिक्षक पर छात्र द्वारा हमला करने और वाहन में तोड़फोड़ की घटना के मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने से राजकीय शिक्षक संघ में गहरी नाराजगी है। राजकीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष गोविंद भंडारी ने कहा है कि विभागीय अधिकारियों ने कार्रवाई को लेकर पुलिस प्रशासन तक से संपर्क नहीं किया। संघ के मंत्री प्रवीण सिंह रावल का कहना है कि इस घटनाक्रम के बाद जब सूचना देनी चाही तो खंड शिक्षा अधिकारी ने फोन तक रिसीव नहीं किया। प्रधानाचार्य भी एक शिक्षक को कार्यभार सौंपकर चले गए हैं। उन्होंने इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। शिक्षक संघ ने प्रांतीय अध्यक्ष को भी इस मामले में पत्र लिखा है।
इस तरह का मामला संज्ञान में आया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य और खंड शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा गया है। शनिवार को इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। विद्यालयों में अनुशासन सहित तमाम अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। - अशोक कुमार जुकरिया, सीईओ पिथौरागढ़।