{"_id":"5bb65120867a552912153738","slug":"151538674976-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐलागाड़ में पहाड़ी से गिरकर नेपाली की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऐलागाड़ में पहाड़ी से गिरकर नेपाली की मौत
Updated Thu, 04 Oct 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला के ऐलागाड़ झूलापुल के पास नेपाल निवासी जय सिंह खाती (70) की चट्टान से फिसलकर गिरने से मौत हो गई। जय सिंह खाती बृहस्पतिवार शाम झूलापुल से नेपाल जाने के लिए पहाड़ी से उतर रहा था। इसी दौरान वह फिसलकर चट्टानों में गिर गया।
उसे गिरते देख एसएसबी ने इसकी सूचना धारचूला थाने को दी। थानाध्यक्ष पीएस नेगी ने एसडीआरएफ के उपनिरीक्षक मनोहर कन्याल के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम मौके पर भेजी। तब तक जय सिंह की मौत हो चुकी थी। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने बमुश्किल शव को खाई से निकाला। हादसे की सूचना नेपाल में रहने वाले परिजनों को दे दी है।