फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   किसान फार्म भरने आए ग्रामीण की पहाड़ी से गिरकर मौत

किसान फार्म भरने आए ग्रामीण की पहाड़ी से गिरकर मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
किसान फार्म भरने आए ग्रामीण की पहाड़ी से गिरकर मौत
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। किसान फार्म भरने तहसील मुख्यालय आए एक ग्रामीण की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। राजस्व पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बेड़ीनाग भेज दिया है।
विज्ञापन


गणाईगंगोली तहसील के ढनोलासेरा निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र प्रताप सिंह 11 फरवरी को किसान फार्म जमा करने के लिए गणाईगंगोली तहसील आया था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। रात तक घर नही पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। कोई सुराग नहीं लगने पर 12 फरवरी को तहसील में इसकी सूचना दी गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पटवारी देवराड़ीपंत विक्रांत पंवार, डेविड मर्तोलिया, मनीष पुरोहित, मदन मोहन जोशी, सुरेश पंत सहित अन्य राजस्व कर्मी गांव के लिए रवाना हुए। काफी खोजबीन करने पर देर शाम राजेंद्र सिंह का शव खाई में पड़ा मिला। राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए बेड़ीनाग भेज दिया। अनुमान लगाया जा रहा है घर लौटते समय खराब मार्ग पर पैर फिसलने से राजेंद्र सिंह पहाड़ी से नीचे गिर गया होगा। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राजेंद्र सिंह के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी का विवाह हो गया है, जबकि बेटा पढ़ रहा है। राजेंद्र की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। राजेंद्र सिंह खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed