{"_id":"5b2d3cb74f1c1bb0318b83b3","slug":"131529691319-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैतड़ी में अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैतड़ी में अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत, पांच घायल
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बैतड़ी (नेपाल)। पड़ोसी देश नेपाल के बैतड़ी में अलग-अलग चार घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो छात्रों सहित पांच लोग घायल हो गए। बैतड़ी पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। जिल्ला प्रहरी कार्यालय बैतड़ी सूत्रों के अनुसार पुरचूड़ी नगरपालिका 10 ग्वानी की भूरी बिष्ट (45) बृहस्पतिवार को रात के समय रिश्तेदारी में जा रही थी।
घर से कुछ मीटर की दूरी पर पहाड़ी से गिरकर उसकी मौत हो गई। उसका शव दो सौ मीटर गहरी खाई में मिला। पुलिस ने मामले की जांच अनुसंधान शाखा को दे दी है। दूसरी घटना पुरचूड़ी नगरपालिका एक भकुंड़ा गांव की है। बसंतपुर बाजार से गांव का दिल बहादुर गडाल(22) शुक्रवार को घर लौट रहा था तभी पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को मलबे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसी तरह जिला मुख्यालय बैतड़ी के गोठलापानी बाजार में शुक्रवार को शौचालय निर्माण के दौरान मिट्टी ढह जाने से तीन मजदूर दब गए। प्रहरी ने बताया कि तीनों को समय रहते मलबे से निकालकर अस्पताल भेज दिया गया। तीनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। इधर एक अन्य घटना में बैतड़ी के गोठलापानी से धनगढ़ी की ओर जा रही बस का दरवाजा खुलने से सड़क में चल रहे दो स्कूली बच्चे वीन बोहरा, भुवन बोहरा घायल हो गए। दोनों को झूलाघाट लाया गया जहां से उन्हें पिथौरागढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।