फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   लावारिस शव मामले में होगी एफआईआर

लावारिस शव मामले में होगी एफआईआर

Sun, 01 Apr 2018 10:46 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
लावारिस शव मामले में होगी एफआईआर
पिथौरागढ़। मुनस्यारी में मिले लावारिस शव के मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी। पोस्टमार्टम में अज्ञात युवक के सिर पर चोट मिली है। इससे उसकी हत्या या फिर किसी दुर्घटना का शिकार होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


रविवार को एसडीएम मुनस्यारी वैभव गुप्ता ने बताया कि लावारिस शव मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी। राजस्व पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज करने को कहा है। एसडीएम का कहना है कि जरूरत पड़ने पर केस की रेगुलर पुलिस से जांच कराई जाएगी। बता दें कि बुधवार को मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्र से लगे लैंगा गांव के जंगल में गुफा से एक शव मिला था। इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार करा दिया। इससे पहले पिथौरागढ़ में पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि इसकी मौत सिर की चोट के चलते हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मामला संदिग्ध प्रतीत होने के बाद प्रशासन ने जांच का फैसला लिया है। शव की शिनाख्त के लिए राज्य के सभी जिलों के साथ ही बाहरी राज्यों में भी सूचना प्रसारित कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिनाख्त के लिए डीएनए का सहारा
शव की शिनाख्त के लिए महज डीएनए का ही सहारा है। शव इतनी बुरी तरह खराब हो गया था कि चेहरा तक नहीं पहचाना जा सकता। इस मामले की जांच में शिनाख्त ही सबसे बड़ा सवाल है। शिनाख्त के बाद ही घटना की सही तस्वीर सामने आ सकती है। ऐसे में शिनाख्त के लिए डीएनए सैंपल सुरक्षित रखा गया है। एसडीएम का कहना है कि आगे जरूरत पड़ने पर डीएनए जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed