फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में आकर मजदूर की मौत

पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में आकर मजदूर की मौत

Tue, 12 Sep 2017 10:52 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में आकर मजदूर की मौत
धारचूला (पिथौरागढ़)। बलुवाकोट-पय्यांपौड़ी मार्ग पर चौड़ीकरण के दौरान मंगलवार सुबह पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई और पोकलैंड मशीन क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना से मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए धारचूला लाया गया है।
विज्ञापन


बताया गया कि बलुवाकोट-पय्यांपौड़ी सड़क के चौड़ीकरण के दौरान कई जगह पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने का खतरा बना है। मंगलवार सुबह सड़क के चौड़ीकरण के दौरान पहाड़ी से बड़ा सा पत्थर आ गिरा। उसकी चपेट में आने से नेपाल के बैतड़ी जिले के सुनरिया गांव निवासी राम प्रसाद अवस्थी (25) पुत्र हरीदत्त अवस्थी की मौके पर ही मौत हो गई। पत्थर पोकलैंड मशीन पर भी गिरे, इससे मशीन को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


ठेकेदार अशोक नगन्याल ने बताया कि सड़क के चौड़ीकरण का काम कुंवर कंस्ट्रक्शन कंपनी कर रही है। चौड़ीकरण के कार्य से कई स्थानों पर पहाड़ी से मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है। जिला अस्पताल से आए डा. नरेंद्र शर्मा ने शव का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाकाली में अज्ञात युवक का शव मिला
धारचूला। महाकाली में खोतिला के पास मंगलवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिला है। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए लाशघर में रख दिया है। बताया गया कि शव 27 साल के युवक का है और दो-तीन दिन से ज्यादा पुराना नहीं है। थाना प्रभारी ध्यान सिंह ने बताया कि यह शव मालपा और मांगती हादसे में लापता लोगों का नहीं हो सकता, क्योंकि यह ज्यादा पुराना नहीं है। उन्होंने बताया कि शव नग्न अवस्था में मिला। नेपाल के दार्चुला थाने को भी अज्ञात शव मिलने की सूचना दे दी गई है। 72 घंटे तक यह शव रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed