{"_id":"5a09e21a4f1c1b156b8b5a95","slug":"121510597146-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में इरादतन आग लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में इरादतन आग लगाई
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। टकाना रोड स्थित वैभव गिफ्ट सेंटर के मालिक जीवन चंद्र पांडे ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर कहा है कि कुछ अज्ञात लोगों ने रविवार की रात उनकी दुकान में आग लगा दी। रात्रि गश्त पुलिस ने जब दुकान से धुंआ आता देखा तो तत्काल दुकान खुलवाई और आग पर कुछ देर में काबू पाया गया। उनका कहना है कि यह हरकत शरारती तत्वों ने की है। यदि आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो जाता। उन्होंने इस मामले की जांच की मांग की है। पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने कोतवाली पुलिस को निर्देश दिए हैं कि शरारती तत्वों का तत्काल पता लगाया जाए।