फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत

पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत

Mon, 25 Jun 2018 11:24 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत

विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। गिरगांव निवासी एक बुजुर्ग महिला की पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला जंगल में जानवरों को चराने गई थीं।
मिली जानकारी के अनुसार गिरगांव निवासी धर्मा देवी (75) स्वर्गीय खड़क सिंह रविवार को रातापानी के जंगल में जानवरों को चराने गई थी। सुबह करीब साढ़े दस बजे बारिश के दौरान पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों की चपेट में आ गई। इस दौरान एक पत्थर बुजुर्ग महिला के सिर पर जा लगा, जिससे वह बेहोश हो गई। जंगल गए अन्य लोगों से गांव वालों को दोपहर साढ़े बारह बजे घटना की सूचना मिली।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान त्रिलोक सिंह बृजवाल समेत तमाम लोग मौके पर पहुंचे। 108 वाहन से घायल बुजुर्ग को मुनस्यारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बुजुर्ग को शाम करीब 7 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाम साढ़े सात बजे बुजुर्ग की मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। थल के रामगंगा घाट में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने घटना की जानकारी मुनस्यारी के आपदा नियंत्रण केंद्र और मुनस्यारी के उपजिलाधिकारी केएन गोस्वामी को दी। एसडीएम ने सोमवार को तहसीलदार डॉ. ललित मोहन तिवारी को मौके पर भेजा। एसडीएम ने कहा है कि मृतक के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।



पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से किशोर की मौत
नाचनी/मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। समकोट गांव में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई है। राजस्व उप निरीक्षक जीएस देउपा ने बताया कि उन्हें दूरभास से जानकारी मिली है कि समकोट गांव के खुशाल सिंह का पुत्र विरेंद्र सिंह (15) मौधारी तोक में जानवरों को चराने गया था। अपराह्न करीब ढाई बजे पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया कि घटना की जानकारी तहसीलदार डॉ. ललित मोहन कापड़ी को दे दी गई है। राजस्व उप निरीक्षक मौके के लिए रवाना हो गए हैं। उधर, एसडीएम केएन गोस्वामी ने बताया कि तहसीलदार डॉ. तिवारी को भी मौके के लिए रवाना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed