फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   रेता से भरा टिप्पर खाई में गिरा, एक की मौत

रेता से भरा टिप्पर खाई में गिरा, एक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
रेता से भरा टिप्पर खाई में गिरा, एक की मौत
अस्कोट/ जौलजीबी (पिथौरागढ़)। तल्लाबगड़ से रेत ला रहा एक टिप्पर जोग्यूड़ा के पास असंतुलित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में टिप्पर क्लीनर की मौत हो गई। चालक घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को टिप्पर (यूके 05 सीए 1475) तल्लाबगड़ से रेत लेकर जौलजीबी आ रहा था। दोपहर करीब 2 बजे जोग्यूड़ा एसएसबी कैंप के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने वहां से गुजर रहे कांग्रेस नेता प्रदीप पाल, त्रिलोक सिंह बिष्ट, बंटी पाल आदि के सहयोग से घायलों को खाई से निकाला।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल क्लीनर जगदीश राम (30) पुत्र बलवंत प्रसाद निवासी तीतरी ने अस्कोट अस्पताल लाते समय दम तोड़ दिया। टिप्पर चालक राजेंद्र राम (35) पुत्र जमन राम तीतरी को अंदरूनी चोट है। उसका जौलजीबी में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेज दिया है। टिप्पर खाई में लुड़कता हुआ एसएसबी कैंप में स्थित एक भवन का पास रुक गया था। एसएसबी भवन पर टिप्पर गिरता तो भवन को भी नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed