फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सड़क दुर्घटना में गैस एजेंसी के दो कर्मचारी घायल

सड़क दुर्घटना में गैस एजेंसी के दो कर्मचारी घायल

Mon, 26 Feb 2018 11:12 PM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में गैस एजेंसी के दो कर्मचारी घायल
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग गैस एजेंसी में कार्यरत दो कर्मचारी सोमवार दोपहर सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में बेस अस्पताल अल्मोड़ा के लिए रेफर कर दिया गया है। गैस एजेंसी में तृतीय श्रेणी पद पर कार्यरत मनोज सिंह बिष्ट (27) पुत्र दान सिंह बिष्ट निवासी पिथौरागढ़ और विक्रम लाल साह (24) पुत्र राजनलाल साह निवासी देवीनगर सोमवार दोपहर भोजन के लिए बाइक (डीएल-एसपी-3280) से जवाहर चौक की तरफ एक होटल में जा रहे थे, विपरीत दिशा से आ रही बिना नंबर की नई टाटा सूमो ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि दोनों को गंभीर चोट हैं। मनोज सिंह की टांग टूट गई है। पुलिस के अनुसार बाइक चालक ने हेलमेट पहना हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed