{"_id":"5cc9edb3bdec2207635792ec","slug":"101556737459-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला थाना पुलिस ने पिछले साढ़े पांच महीने से फरार चल रहे धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरवर (32) पुत्र रामभज निवासी ग्राम महाराणा जिला, तहसील झज्जर हरियाणा के विरुद्ध धारचूला थाने में 21 नवंबर 2018 को धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। आरोपी मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था। उसकी काफी जगह खोजबीन की लेकिन वह हाथ नहीं आया। बुधवार को आरोपी सरवर के धारचूला आने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने सूचना के आधार पर निगालपानी पुल के पास से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पकड़ने वाले दल में उप निरीक्षक विजय कुमार, कांस्टेबल सत्येंद्र पाल शामिल थे।