फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   महिला ने खुद को लगाई आग, गंभीर

महिला ने खुद को लगाई आग, गंभीर

Sat, 01 Sep 2018 10:25 PM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
महिला ने खुद को लगाई आग, गंभीर
पिथौरागढ़। विद्यालय में संविदा क्लर्क के पद पर कार्यरत एक महिला ने खुद को आग लगा ली। उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मझेड़ा, भागीचौरा निवासी चंद्रकला कन्याल पत्नी कमल कन्याल ने शनिवार को खुद को आग लगा ली। बताया जाता है कि किसी बात को लेकर उसका पति से विवाद हो गया था। चंद्रकला अस्कोट के जमतड़ी विद्यालय में संविदा क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। वह अस्कोट के देवल में ही किराए पर कमरा लेकर रहती हैं। पति कमल जीप चलाता है। सुबह वह भी अस्कोट आया था।


बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और चंद्रकला ने खुद को आग लगा ली। चंद्रकला का भाई कुंडल सिंह उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। अस्पताल में सर्जन लाल सिंह बोरा ने चंद्रकला का इलाज किया। उन्होंने बताया कि चंद्रकला 90 प्रतिशत से अधिक जल गई है। उसके दो बच्चे हैं। दोनों उसके साथ ही रहते हैं। चंद्रकला को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार परिजन उसे निजी एंबुलेंस से दिल्ली ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed