{"_id":"62741bef4f0be660d635600f","slug":"crime-pithoragarh-news-hld461685135","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से महिला की मौत
विज्ञापन
तुलसी देवी (फाइल)।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। पशुओं के लिए चारा लाने जंगल गई एक महिला की पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को भेज दिया है।
छाना गलाती निवासी तुलसी देवी (40) पत्नी राजेंद्र सिंह पशुओं के लिए चारा लेने जंगल गई थी। भनार के पास पहाड़ी से गिरा पत्थर सिर में लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्राम प्रधान हेमा देवी ने हादसे की जानकारी प्रशासन को दी। घटनास्थल से महिला के शव को सीएचसी धारचूला लाया गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
मृतक महिला का परिवार आर्थिक तौर पर पिछड़ा हुआ है। महिला की मौत पर स्थानीय ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी, पालिका अध्यक्ष राजेश्वरी देवी ने शोक संवेदना प्रकट की है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।