{"_id":"62814e6f3c34bf0cb638be6c","slug":"cricket-match-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld462741336","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोर क्रिकेट क्लब की शानदार जीत फाइनल में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोर क्रिकेट क्लब की शानदार जीत फाइनल में किया प्रवेश
विज्ञापन
पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम में दोनों टीमों के खिलाड़ी मुख्य अतिथि के साथ। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला क्रिकेट लीग में रविवार को सोर क्रिकेट क्लब एवं डीडीहाट मलयनाथ क्रिकेट क्लब के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया। इस मैच में सोर क्रिकेट क्लब की शानदार जीत हुई।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को सोर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। सोर क्रिकेट क्लब ने पहले खेलते हुए 30 ओवरों में पांच विकेट पर 246 रनों का स्कोर बनाया। इसमें जीवन मेहता ने 85 रनों की पारी खेली। प्रदीप देवली ने 61 रन, प्रभात ने 27 रन बनाए। डीडीहाट मलयनाथ की ओर से घनश्याम ने दो विकेट एवं अजय जोशी ने दो विकेट लिए। जवाब में डीडीहाट मलयनाथ की टीम सभी विकेट खोकर 140 रन बना सकी। डीडीहाट मलयनाथ की ओर से अभिषेक और दीपक ने 26- 26 रनों की पारी खेली। सोर क्रिकेट क्लब की ओर से राहुल चंद ने चार विकेट, जीवन, विशाल जोशी ने तीन जीवन ने एक विकेट लिया। सोर क्रिकेट क्लब ने 106 रनों से जीत दर्ज की। आज के मैच के निर्णायक बीसीसीआई मनोज टकवाल एवं पूर्व क्रिकेटर दिनेश चंद्र जोशी और स्कोरर मनोज कुमार रहे।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि दिनेश गुरुरानी, जितेंद्र वल्दिया ने मैच शुरू कराया। पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश जोशी, भूपाल सिंह चुफाल, सचिव उमेश चंद्र जोशी, कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट, कैलाश चंद, लीग के कोऑर्डिनेटर राजेंदर सिंह गुरौ, पारस मुड़ेला, पवन चंद, विनोद कुमार आदि रहे। क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव उमेश चंद्र जोशी ने बताया कि सोमवार को जिला क्रिकेट लीग का दूसरा सेमीफाइनल निखिलेश्वर चिल्ड्रन एकेडमी एवं सोर स्टंप्स क्लब के बीच खेला जाएगा।