फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Cricket in Thal and Berinag

पवन और चिराग की घातक गेंदबाजी से पतेत और बड़ैत की टीम जीती

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Cricket in Thal and Berinag
थल में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में शॉट मारता बल्लेबाज। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
थल (पिथौरागढ़)। यूथ सोसायटी की ओर से आयोजित प्रथम डॉ. बीरेंद्र जंगपांगी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में पतेत और बड़ैत की टीम ने अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है। पतेत ने यंग क्लब चोपड़ा और बड़ैत ने धामी इलेवन को हराया।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में पहला मैच सनराइज क्लब पतेत और यंग क्लब चोपड़ा की टीम के बीच खेला गया। पतेत की टीम ने लक्ष्मण की 23 गेंदों में सात छक्कों की मदद से 53 रनों की आतिशी पारी की बदौलत 139 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चोपड़ा की टीम 12 ओवर में 63 रन पर ढेर हो गई। पतेत के पवन (25 रन और चार विकेट) को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में बड़ैत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 148 रन बनाए। जवाब में जाजर की टीम 12 ओवर में 107 पर ऑल आउट हो गई। बड़ैत के गेंदबाज चिराग को एक ओवर में एक रन देकर चार विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहां सोनू कार्की, गिरीश कुमार, कृष्ण कुमार, निक्का कुमार, विजय कुमार, रिंकू कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व एकादश और रोबो इलेवन के बीच होगी खिताबी भिड़ंत
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। द्वितीय शिव शक्ति टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता में विश्व एकादश और रोबो 11 ने फाइनल में प्रवेश किया है। डिग्री कॉलेज मैदान में दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। कर्मयाल क्रिकेट एकेडमी और रोबो इलेवन के बीच हुए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में रोबो इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 211 रन का स्कोर खड़ा किया। देवेंद्र कुंवर ने 72, नितिन ने 57, प्रदीप कार्की ने 57 रन बनाए।

जवाब में कर्म्याल एकेडमी बागेश्वर की टीम 149 रन ही बना सकी। रोबो 11 के प्रदीप मैन ऑफ द मैच रहे। दूसरे सेमीफाइनल में विश्व एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में पांच विकेट खोकर 161 रन बनाए। शिव शक्ति क्लब की टीम 49 रन ही बना सकी। सात विकेट लेने वाले विश्व एकादश के भुप्पी को मैन ऑफ द मैच रहे। वहां व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश पंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed