फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Created awareness through street play and puppet show on Earth Day

Pithoragarh News: पृथ्वी दिवस पर नुक्कड़ नाटक, पपेट शो के जरिये किया जागरूक

Mon, 22 Apr 2024 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 22 Apr 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Created awareness through street play and puppet show on Earth Day
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक करते कलाकार। स्रोत: समिति
पिथौरागढ़। पृथ्वी दिवस पर पर्वतीय महिला कल्याण समिति ने प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिला मुख्यालय के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर संस्था ने नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया और विभिन्न विद्यालयों में पपेट शो आयोजित किए गए।
विज्ञापन

इन कार्यक्रमों के माध्यम से आम नागरिकों और छात्रों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान और बचाव के तरीकों से अवगत कराया गया। अभियान के संयोजक विप्लव भट्ट ने बताया कि जिला मुख्यालय के टकाना तिराहा, गांधी चौक और सिमलगैर बाजार में प्लास्टिक पर केंद्रित नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया। अभियान के पहले दिन बालिका इंटर काॅलेज पिथौरागढ़ में आयोजित पपेट शो में बड़ी संख्या में छात्राओं और स्टाफ ने प्रतिभाग किया। संस्था की ओर से प्रकाश पांडेय ने बताया कि अभियान का संचालन पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सहयोग से किया गया है। अभियान निरंतर जारी रहेगा। अभियान संचालन दल में प्रकाश पांडेय, विप्लव भट्ट, देवेन्द्र सामंत, भावना पांडेय, मोनिका शर्मा, मनोज आर्या, मुकेश कुमार नानू बिष्ट, बबीता आदि ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

विश्व पृथ्वी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ. तारा सिंह ने कहा कि ग्लेशियर पिघल रहे हैं। सोमवार को नेड़ा के भारती सदन में पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने सुंदर पोस्टर बनाकर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में लेखक नरेंद्र चंद, दक्ष सोराड़ी, बबीता भट्ट, मयंक महर, प्रत्यक्ष, मनन, केडी शर्मा, सुनीता, किरण, बिशाल, परिणीता, मयंक शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पृथ्वी दिवस पर लें जंगलों को बचाने की शपथ

चंपावत। पृथ्वी दिवस की सार्थकता तभी है जब हम संकल्प लेकर जंगलों में लगने वाली आग को रोक सकें। जंगलों में जिस तरह से आग लग रही है, यह मानव जीवन के लिए घातक साबित होगी। टनकपुर के नेचर गाइड सौरभ कलखुड़िया ने कहा कि पृथ्वी को बचाना है तो हमें प्लास्टिक के उपयोग को बिल्कुल बंद करना होगा। आज भी हम प्लास्टिक का उपयोग कर किसी ने किसी तरह पृथ्वी का नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं। हमें संकल्प लेकर पृथ्वी के संरक्षण के लिए काम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed