{"_id":"68598d700d29c93b30011352","slug":"cracks-appear-in-the-bridge-villagers-are-angry-as-only-half-of-it-is-repaired-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-129401-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पुल में आई दरारें, सिर्फ आधे हिस्से की मरम्मत से ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पुल में आई दरारें, सिर्फ आधे हिस्से की मरम्मत से ग्रामीणों में रोष
Mon, 23 Jun 2025 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 23 Jun 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
देवीसूना-गराली सड़क पर कुथलियागाड़ में बन रहा पुल। स्रोत : ग्रामीण।
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। देवीसूना-गराली सड़क पर शटरिंग टूटने से धंसे पुल को आधा तोड़ने का खेतार कन्याल के ग्रामीणों ने विरोध किया है। उन्होंने कहा कि 48 मीटर लंबे पुल में दरारें पड़ी हैं और विभाग सिर्फ 24 मीटर हिस्से का नवनिर्माण कर रहा है, जो सही नहीं है। यह सिर्फ लीपापोती और सरकारी धन का दुरुपयोग है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
देवीसूना से गराली तक 29 किमी सड़क पर नेशनल प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन लिमिटेड मुनस्यारी कई पुलों का निर्माण कर रही है। पांच दिन पूर्व कुथलियागाड़ में 48 मीटर लंबा स्पान का पुल शटरिंग टूटने से धंस गया था और इस पर दरारें पड़ गई थीं। खेतार कन्याल के ग्रामीणों की शिकायत पर कार्यदायी संस्था और प्रशासन ने पुल का निर्माण कार्य रोकते हुए इसके नवनिर्माण का आश्वासन दिया था। दो दिन बाद ही कार्यदायी संस्था ने सिर्फ पुल के 24 मीटर हिस्से को ही तोड़कर इसमें नया स्लैब डालने का काम शुरू कर दिया। आधे पुल का नवनिर्माण होने से ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है।
पूर्व प्रधान महेश कन्याल ने कहा कि शेष 24 मीटर हिस्सा भी क्षतिग्रस्त है लेकिन इसे उसी हाल में छोड़ा जा रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि दरारें पड़ने से यह पुल कभी भी गिर सकता है और हादसे का कारण बन सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पूरे पुल का नवनिर्माण नहीं कराया गया तो क्षेत्र की जनता सड़कों पर उतरेगी।
विज्ञापन
कोट
पुल निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। यदि जरूरत पड़ी को पुल के अन्य हिस्से को तोड़कर इसका भी नवनिर्माण कराया जाएगा। - नवीन राना सहायक अभियंता, एनपीसीसी