{"_id":"61ed9d9155a0e71d7d632f21","slug":"covid-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld451781869","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी लहर में डीएफओ हुए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी लहर में डीएफओ हुए कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
Covid in Pithauragarh
पिथौरागढ़। जिले में कोरोना संक्रमण के 148 मामले मिले हैं। इसके बाद सक्रिय मामले 746 हो गए हैं। जबकि एक बुजुर्ग की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है, जो जिले में कोरोना संक्रमण से 164वीं मौत है।
रविवार को कोरोना जांच में 148 लोग संक्रमित मिले। इसमें आरटीपीसीआर जांच में 141 और एंटीजन जांच सात लोग संक्रमित आए हैं। सीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि संक्रमित 98 लोगों ने आइसोलेशन पूरा कर लिया। इसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। वर्तमान में जिला अस्पताल में 23, होम आइसोलेशन में 492, 155 अन्य स्थानों पर आइसोलेशन में हैं जबकि 76 ने होम आइसोलेशन के लिए आवेदन किया है।
तीसरी लहर में डीएफओ हुए कोरोना संक्रमित
पिथौरागढ़। कोरोना जांच में डीएफओ कोको रोसे संक्रमित मिले हैं। उनका स्वास्थ्य ठीक है और वो सात दिन के होम आइसोलेशन में हैं। जांच में कुछ अधिवक्ता भी संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग वन विभाग के कर्मियों के भी कोरोना जांच के लिए सैंपल लेगा। लगातार बढ़ते मामले सभी के लिए चिंता का कारण बने हुए हैं।
विज्ञापन
गनीमत है कि जिले में इस संक्रमण में मौतों का आंकड़ा न के बराबर है जबकि पहली और दूसरी लहर में 162 लोगों की मौत हुई थी। दूसरी लहर में सबसे अधिक कोरोना संक्रमितों की मौतें हुई थी। तीसरी लहर में दो लोगों की मौत हुई है। लगातार संक्रमित मिलने के बाद शनिवार को दो क्षेत्रों में माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया। मुवानी को शुक्रवार को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया था। सीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी ने लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की है।