{"_id":"60df59498ebc3e61327435bc","slug":"covid-in-gorang-ghati-pithoragarh-news-hld4298360107","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन और स्वास्थ्य की टीम ने गांव का किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन और स्वास्थ्य की टीम ने गांव का किया दौरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। गोरंग घाटी के एक गांव में बृहस्पतिवार को छह नाबालिगों समेत 22 लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को गांव में जाकर निरीक्षण किया।
ग्रामीणों को होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश देकर उन्हें दवा दी गई। इस दौरान गांव के कुछ अन्य लोगों की भी जांच भी गई। इनमें से दो लोग संक्रमित मिले हैं। अब इस गांव में कुल संक्रमितों की संख्या 24 हो गई है।
प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को संक्रमित गांव का संयुक्त निरीक्षण किया। सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि नाबालिगों समेत सभी संक्रमितों की स्थिति ठीक है। गांव में सभी को दवा, सैनिटाइजर और मास्क बांट दिए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि क्षेत्र की आशा और एएनएम से संक्रमितों की स्थिति की जानकारी लेते रहने के निर्देश दिए गए हैं। गांव के प्रधान, आशा, एएनएम को पल्स ऑक्सीमीटर दिए गए हैं।
इससे वे लगातार लोगों का ऑक्सीजन स्तर जांचते रहेंगे। सीएमओ डॉ. पंत ने बताया कि शनिवार को एक टीम संक्रमित गांव से लगे अन्य गांवों में जाकर जांच करेगी। निरीक्षण के दौरान सैंपलिंग भी कराई गई।
इसमें एक नाबालिग और एक बुजुर्ग संक्रमित मिला है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम नंदन कुमार और तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि गांव को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। सभी ग्रामीणों से नियमों का पालन कर आइसोलेशन की अवधि पूरी होने तक घर में ही रहने के लिए कहा गया है।
कुछ दिन पहले गांव में था वार्षिक श्राद्ध
पिथौरागढ़। सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव में किसी का वार्षिक श्राद्ध कार्यक्रम था। उसमें कुछ लोग बाहर से भी आए थे। इस कारण गांव में कोरोना संक्रमण फैला है। उन्होंने बताया कि गांव में 19 परिवार रहते हैं। गांव की कुल आबादी 55 है।