फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   court order

झूठी गवाही देने वाले पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
court order
पिथौरागढ़। दुष्कर्म के मामले में न्यायालय में झूठा शपथ पत्र और गवाही देना दंपति को महंगा पड़ गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेंद्र जोशी ने पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मुनस्यारी के एक गांव निवासी महिला के अनुसार 23 मई 2017 की शाम को एक युवक ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं देने और जान से मारने की धमकी दी। पति के लौटने पर महिला ने कमलेश नामक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। इस मामले में 24 मई को मुनस्यारी थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज करने के बाद मेडिकल कराया और फाइनल रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर दी। इसके खिलाफ पति-पत्नी ने 23 अगस्त 2017 को न्यायालय में मामले की सुनवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया। पति ने भी पत्नी के बयानों का समर्थन किया। इसके बाद कोर्ट के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और मामला न्यायालय में चला। सीआरपीसी की धारा 244 के तहत पति-पत्नी के बयान दर्ज हुए।
विज्ञापन

इस मामले में तीन मार्च को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिरह हुई। इसमें महिला ने अपने बयान बदल दिए। महिला ने कहा कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ था लेकिन कमलेश को वह नहीं जानती है। महिला के पति ने भी न्यायालय में कहा कि जिस दिन दुष्कर्म हुआ था उस दिन घर लौटने पर उसकी पत्नी ने उसे यह बात कही थी लेकिन उसने कोर्ट में यह बात नहीं बताई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेंद्र जोशी ने झूठे साक्ष्य देने पर दोनों के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में मुकदमा दायर करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed