फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Court Order in Pithauragarh

महिला अपराधों को रोकने के लिए कड़े फैसले जरूरी- जिला जज डॉ. जीके शर्मा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Court Order in Pithauragarh
डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश पिथौरागढ़। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध से चिंतित जिला जज डॉ. जीके शर्मा का मानना है कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा देकर ही ऐसे अपराधों को कम किया जा सकता है। साथ ही उनका कहना है कि ऐसे मामलों पर फैसला भी जल्द से जल्द होना चाहिए ताकि पीड़ित को समय से न्याय मिल सके। न्याय प्रक्रिया लंबी खिंचने पर अपराधियों का मनोबल भी बढ़ता है।
विज्ञापन

शनिवार को संवाद न्यूज एजेंसी के दीपक कापड़ी ने जिला जज डॉ. जीके शर्मा से विशेष बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि महिलाओं के प्रति अपराध कम करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी जागरूकता है। लोगों को इसके लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। उनका कहना है कि कठोर दंड से ही समाज में जागरूकता फैलेगी। अब भी हमारे समाज में पुरुष सत्तात्मक सोच हावी है।
विज्ञापन

ऐसे लोग सोचते हैं कि महिलाएं कुछ नहीं कर सकतीं हैं, जबकि महिलाएं भी पुरुषों की भांति हर काम कर सकतीं हैं। आत्मा का कोई लिंग नहीं है। उनका कहना है कि साढ़े चार साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, हिंसा और उत्पीड़न भी हुआ है। उनका कहना है कि बच्चियां और महिलाएं कोई वस्तु नहीं हैं। उनके साथ गलत तरह का व्यवहार सही नहीं है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2006-07 में नैनीताल के ऐसे ही मामले में वे पहले भी फांसी की सजा सुना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को मिलना चाहिए उचित सम्मान
पिथौरागढ़। जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि महिलाओं को समाज में उचित सम्मान मिलना चाहिए। इसी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में महिला अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। महिला अपराधों और अन्य अपराधों की रोकथाम आदि की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed