{"_id":"57acb5464f1c1b2c45ee4f9a","slug":"couple-accused-of-assault-sentenced-to-four-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के आरोपी दंपति को चार साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के आरोपी दंपति को चार साल की सजा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 11 Aug 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
जिला एवं सत्र न्यायाधीश का फैसला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तहसील के पाभै (कनारी) गांव में 10 नवंबर 2012 को लोहे की पाइप से एक बुजुर्ग एवं उनकी पत्नी को घायल करने के आरोपी दंपति को जिला एवं सत्र न्यायालय ने चार-चार साल की सजा और एक-एक हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं देने पर दस दिन की अतिरिक्त सजा भोगनी होगी। बृहस्पतिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिकंद कुमार त्यागी ने यह फैसला सुनाया।
विज्ञापन
अभियोजन पक्ष के अनुसार 10 नवंबर 2012 को पाभै गांव में बजरी खनन को लेकर हुए विवाद में बहादुर सिंह और उनकी पत्नी शकुंतला देवी ने लोहे की रॉड से किशन सिंह (60) और उनकी पत्नी हरिकला (58) के सिर पर हमला कर दिया था। बीच बचाव के लिए आए किशन सिंह के बेटे प्रकाश सिंह और बहू भावना देवी के साथ भी मारपीट की गई। गंभीर रूप से घायल दोनों को जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
किशन सिंह के बेटे हरीश सिंह ने बहादुर सिंह और शकुंतला देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। विवेचना के बाद पुलिस उपनिरीक्षक शिशुपाल राणा ने बहादुर सिंह और शकुंतला के खिलाफ धारा 308/34 और 324/34 में मुकदमा दर्ज किया। अभियोजन पक्ष ने इस मामले में कई गवाह पेश किए। बृहस्पतिवार को न्यायालय ने आरोपियों को सजा सुना दी।
विज्ञापन