फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Councilors Conditionally Resigned

सभासदों ने सशर्त सामूहिक त्यागपत्र दिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Councilors Conditionally Resigned
पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट में इस्तीफा लेकर पहुंचे सभासद। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। देव सिंह मैदान में प्रदर्शनी लगाए जाने का विरोध करते हुए नगरपालिका के 11 सभासदों ने सामूहिक रूप से त्याग पत्र दे दिया है।
विज्ञापन

पालिका के सभासद देव सिंह मैदान में प्रदर्शनी महोत्सव का लगातार विरोध कर रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को सशर्त त्यागपत्र सौंपा है। उनका कहना है कि प्रदर्शनी के लिए निजी कंपनी को काम दिया गया है, जिसका वह विरोध करते हैं। कहा कि मामले में प्रशासन ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। सभासदों का कहना है कि लिंठ्यूड़ा में पालिका ने मैदान का निर्माण कराया है। यहां पहले भी सहकारिता मेले का सफल आयोजन किया गया। पूर्व में हाईकोर्ट ने भी देव सिंह मैदान में खेलकूद के अलावा अन्य गतिविधियों पर रोक लगाई थी।
त्यागपत्र में इनके हस्ताक्षर
त्यागपत्र में सभासद राधा सूंठा, सरस्वती मखौलिया, हेमा, राधिका लुंठी, कमल कुमार पांडेय, नीरज कुमार, अनिल माहरा, अनिल जोशी, पवन सिंह माहरा, भावना नगरकोटी, रविंद्र सिंह बिष्ट और किशन खड़ायत के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन

खड़कोट वार्ड के सभासद ने झाड़ा पल्ला
पिथौरागढ़। खड़कोट वार्ड के सभासद किशन खड़ायत ने सामूहिक त्यागपत्र देने से किनारा कर लिया है। उन्होंने कहा कि वह महोत्सव का विरोध नहीं करते हैं। उनका कहना है कि उन्होंने प्रदर्शनी संचालकों से किसी भी व्यक्ति, संगठन द्वारा उगाही किए जाने का विरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
कोट : सभासदों ने सामूहिक इस्तीफे का पत्र दिया है। इस्तीफे सामूहिक नहीं होते हैं। सभासदों से व्यक्तिगत रूप से इस्तीफे मांगे गए हैं। इसके बाद ही नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। -डा.विजय कुमार जोगदंडे, जिलाधिकारी पिथौरागढ़।

---
कोट : प्रदर्शनी के लिए सभी सभासदों से पूर्व में राय ली गई थी। उस समय किसी ने विरोध नहीं किया था। जब प्रदर्शनी लग गई है तब विरोध किया जा रहा है। एक दिसंबर से मैदान में प्रदर्शनी की तैयारियां चल रही थी तब विरोध नहीं किया। अब विरोध का क्या औचित्य है। विरोध किन कारणों से किया जा रहा है यह भी संदेहास्पद है। पालिका की आय हो रही है तो परेशानी क्यों हैं। सभासदों ने इस मामले में मुझसे कोई बात नहीं की है। - राजेंद्र रावत, पालिकाध्यक्ष पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed